{"_id":"5c894a52bdec221444247070","slug":"201552501330-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस अवस्था में खड़ी वैन को पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस अवस्था में खड़ी वैन को पुलिस ने कब्जे में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। औरैया रोड पर चार दिन से लावारिस अवस्था में खड़ी एक मारुति वैन को पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर कब्जे में लिया। पुलिस जांच में जुटी है कि इस वैन का मालिक कौन है और इसे लावारिस अवस्था में क्यों छोड़ा गया है।
कस्बे के औरैया रोड पर स्थित श्यामा टेंट हाउस के आगे चार दिन से एक लावारिस मारुति वैन खड़ी थी। लोगों ने बताया कि मंगलवार को यहां से गुजरे यूपी 100 सिपाहियों को इसकी जानकारी भी दी थी। लेकिन पुलिस ने इसे संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष त्रिपाठी व कस्बा इंचार्ज संजय शर्मा बुधवार को फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वैन के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन जब कोई सामने नहीं आया तो पुलिस उसे थाना ले आई।
थाना प्रभारी ने बताया उक्त वैन के नंबर को मोबाइल फोन के ऐप मालिक के बारे में जानकारी की तो किसी निधि पांडेय का नाम शो हो रहा है। लेकिन एड्रेस की जानकारी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वैन में कोई संदिग्ध चीज भी बरामद नहीं हुई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।