फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   200 cows stopped at school, report on 104

200 गोवंशों को स्कूल में किया बंद, 104 पर रिपोर्ट

Mon, 28 Jan 2019 11:18 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 28 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
200 cows stopped at school, report on 104
स्कूल में बंधे गोवंश। अमर - फोटो : amar ujala
गोशालाओं का निर्माण नहीं होने से किसानों की जान की आफत बने गोवंश किसी न किसी खेत की फसल को चौपट कर रहे हैं। इससे आजिज होकर लालपुर के किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने एक बार फिर 200 से अधिक गोवंशों को प्राथमिक एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सोमवार को बच्चों का पढ़ाई बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची आलाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।  इधर, देर शाम चार नामजद सहित 104 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। खबर लिखे जाने तक प्रधान को पुलिस थाने में बैठाए हुए है।
विज्ञापन


 विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत लालपुर में ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरों को एकत्र करके ग्राम के प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार की रात बंद कर दिया। सोमवार सुबह विद्यालय खुलने का समय हुआ तो बच्चे पहुंचे। विद्यालय में जानवर देखकर अभिभावकों को सूचना दी। इस पर अभिभावकों ने प्रशासनिक अफसरों को स्कूल में 200 से अधिक गोवंशों के बंद होने और इस कारण पढ़ाई बाधित होने की जानकारी दी। खबर पाकर उपजिलाधिकारी भरथना नंदप्रकाश मौर्य, उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह, सीओ भरथना विकास जायसवाल, थानाध्यक्ष बकेवर, सहायक विकास अधिकरी पंचायत महेवा श्यामबरन सिंह लालपुर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुन। जल्द ही समस्या का प्रभावी तरीके से इलाज करने का आश्वासन दिया। वहीं, सीओ भरथना का कहना था कि गांव के कुछ अराजकतत्वों ने जानवरों का सहारा लेकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्हें चिह्नित कर लिया गया। उनके खिलाफ  गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपजिलाधिकारी चकरनगर ने बताया कि गांव में गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल को जगह चिह्नित करने के लिए कहां गया है। तब जाकर मामला शांत हो सका। गोवंशों को अस्थायी गोशाला में भेजा गया।
विज्ञापन


देर शाम औरैया के मुरादगंज निवासी सहायक अध्यापक रामदुलारे पुत्र सत्य ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे वे स्कूल पहुंचे तो सन्नी शुक्ला पुत्र गोविंद शुक्ला, मुकेश सिंह पुत्र रामेंद्र सिंह, किशन सिंह पुत्र रामसनेही, सुरेंद्र सिंह पुत्र पुत्तू सिंह निवासीगण लालपुरा व करीब 100 अज्ञात लोग ने स्कूल का ताला तोड़कर उसमें 200 मवेशियों बंद कर दिया। इससे विद्यालय के बच्चे भयभीत हो गए। उन्होंने चारों ग्रामीणों सहित सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चारों लोगों को पकड़ लिया है। उनके खिलाफ बलवा, लोक संपत्ति निवारण अधिनियम, पशु निवारण अधिनियम, 7 सीएलए के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं ग्राम प्रधान लालपुरा मनोज सिंह को भी पुलिस ने थाना में बैठा रखा था। मामले की विवेचना एसएसआई सतेंद्र सिंह भदौरिया कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed