फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 lootere arrested

दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 25 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 25 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
2 lootere arrested
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ  व भरथना थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका एक साथी भाग गया। लुटेरों के पास से दो 32 बोर की पिस्टलें व कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों पर पांच पांच हजार रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


एसटीएफ नोयडा के सीओ प्रशांत कुमार ने बताया भरथना क्षेत्र के गांव सराय चौरी निवासी सुनील कुमार पुत्र राम सेवक पाठक ,सज्जन पुत्र विश्वनाथ पाठक व गोविंद पुत्र नरेश तिवारी शातिर अपराधी हैं। ये लोग लूट की वारदातों को अंजाम देने के अलावा असलहों की भी तस्करी करते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में वह मुंगेर से असलाह लाकर सप्लाई करते हैं। इनके ऊपर भरथना पुलिस ने पांच पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया था।
विज्ञापन



वह टीम के दरोगा अजयपाल पीके सिंह व रामजीलाल के साथ एक सप्ताह से उनके बारे में जानकारी कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि वह लोग लूट के इरादे से भरथना क्षेत्र के गांव तुरैया के पास मौजूद है। इस सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के अलावा सीओ भरथना राघवेंद्र राठौर प्रभारी निरीक्षक विकास राय उपनिरीक्षक नितेंद्र वशिष्ठ के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस पार्टी की भनक लगते ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस फोर्स ने बल प्रयोग कर सुनील व सज्जन को गिरफ्तार कर लिया जबकि गोविंद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को उनके पास से दो 32 बोर की पिस्टल व चार कारतूस जिंदा व दो खोखा बरामद हुए हैं। उनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed