फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बाइक सवार लुटेरों ने डेढ़ लाख की लूट को दिया अंजाम

बाइक सवार लुटेरों ने डेढ़ लाख की लूट को दिया अंजाम

Tue, 21 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने डेढ़ लाख की लूट को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
हाईवे बाईपास पुल के नीचे फिरोजाबाद के युवक से बाइक सवारों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
फिरोजाबाद (सिरसागंज) के परियायमऊ गांव निवासी गौतम सिंह मंगलवार को लखना निवासी औसान सिंह यावद से जमीन की खरीद-फरोख्त के दो लाख रुपये लेने आया था। बकेवर बाईपास पर वह औसान का इंतजार कर रहे थे। गौतम को रुपये देकर औसान अपने शिक्षक साथी भरथना निवासी अश्वनी यादव के साथ चार पहिया वाहन से कन्नौज के तिर्वा किसी निमंत्रण में चला गया। गौतम वहीं खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी दो बाइक सवार चार लोग आए और तमंचे के बल पर उससे डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल ले लिया। बाद में लुटेरों ने रुपये निकालकर खाली थैला व मोबाइल वापस दे दिया। पचास हजार रुपये गौतम ने पैंट की जेब में रख थे, जो बच गए।

गौतम की सूचना पर औसान और यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भरथना विकास जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी व सीओ पीड़ित, रुपये देने वाले व्यक्ति व उसके साथी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


- बाइक सवारों ने लूटे डेढ़ लाख रुपये
- फिरोजाबाद से रुपये बकेवर बाईपास पुल के नीचे खड़ा था युवक

































































































































































































फिरोजाबाद के ध्यानार्थ
फोटो नंबर 26 - पीड़ित गौतम सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed