फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ मारपीट

जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ मारपीट

Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ मारपीट
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा में जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल को कब्जेदारों ने पीट दिया। कागजात फाड़ डाले। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा में रहने वाले नंदराम, राकेश, राम वरन आदि को पट्टे की जमीन मिली है। इस जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत इन्होंने एसडीएम से की थी। एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल रामवीर जमीन की पैमाइश करने के लिए गए थे। पैमाइश का कब्जा करने वाले बिरला, टाटा पुत्रगण अमर सिंह, सुनीता पत्नी बिरला, मुन्नी देवी पत्नी संतोष कुमार, राधा पत्नी अमर सिंह जितेंद्र पुत्र चक्रपाणि आदि लोगों ने विरोध किया। लेखपाल जमीन को नापने लगे तो इन लोगों ने लेखपाल के साथ मारपीट कर दी। कागजात फाड़ दिए। लेखपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूठन सकरौली चौकी प्रभारी सुनील गौतम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले भाग निकले। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने व कागजात फाड़ने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बिरला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी सुनील गौतम ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ मारपीट
छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed