फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कचहरी परिसर में दो लोगों में मारपीट

कचहरी परिसर में दो लोगों में मारपीट

Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में दो लोगों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। कचहरी पर तारीख करने आए दो लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया।

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव परसौआ निवासी होम सिंह पुत्र पंछी लाल व जसवंत नगर कस्बा के मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह किसी मामले की तारीख करने के लिए कचहरी आए थे। तभी दोनों में किसी बात को लकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट होते देख काफी लोग एकत्रित हो गए।

लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। बाद में पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी ने बताया कि दोनों किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। दोनों को शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन




नहाने गया युवक यमुना में डूबा, तलाश जारी
इटावा। शमशान घाट के पास दोस्तों साथ नहाने गया युवक यमुना में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी राज कुमार (20) पुत्र राम किशोर बुधवार दोपहर साथियों के साथ यमुना में नहाने के लिए गया था। वह लोग शमशान घाट के पास यमुना में नहाने लगे। तभी राजकुमार गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राकेश भारती मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जाल डलवाकर राजकुमार को तलाश किया गया लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की बुलाकर उसे तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक राजकुमार का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed