{"_id":"59e389ff4f1c1bc1678b5d2e","slug":"171508084223-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगो नें रंजिशन धान की पकी फसल में पानी काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगो नें रंजिशन धान की पकी फसल में पानी काटा
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति के खेत में कटी पड़ी धान की फसल में पानी काट दिया। पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई। खेत मालिक ने इसकी शिकायत की तो दबंग ने उनके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चितभवन गांव निवासी सुधीर कुमार उर्फ कल्लू ने गांव के ही ब्रहमानंद की जमीन को पांच हजार रुपये बीघा के हिसाब से बलकट पर लिया था। उन्होंने खेतों में धान की फसल बोई थी। फसल तैयार हो गई थी। उन्होंने अपनी फसल की कटाई शुरू कर दी थी करीब 13 बीघा में फसल कटकर खेत में पड़ी थी। शुक्रवार रात को गांव के ही दबंग लोगों ने उनके खेत में नहर का पानी काट दिया। पानी उनके खेतों में भर गया जिससे खेत में पड़ी फसल उतराकर बर्बाद हो गई। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने दबंग से इसकी शिकायत की । शिकायत करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं दबंग ने धमकी दी कि वह उसे फर्जी मामले में फंसा देगा। इससे सुधीर कुमार व उनका परिवार दहशत में है। सुधीर कुमार ने बताया कि पानी भरने से उसके धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने से उसका करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुधीर ने इकदिल थाने में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने व उसकी फसल के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
- दबंगों ने रंजिश में धान की पकी फसल में पानी काटा
- पानी भरने से 13 बीघा फसल हुई बर्बाद