फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दो घों से चार लाख की चोरी

दो घों से चार लाख की चोरी

Fri, 07 Jun 2019 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो घों से चार लाख की चोरी
बकेवर/जसवंतनगर। जैतपुरा गांव में गुरुवार रात कमरे की कुंडी काटकर चोर किसान के घर से नगदी व जेवर समेत करीब दो लाख का माल ले गए। शुक्रवार सुबह सोकर उठने पर गृहस्वामी को चोरी का पता चला। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस घर पहुंची और औपचारिकता कर लौट गई। खेड़ा बुजुर्ग गांव के किसान के घर से भी चोर दो लाख का माल ले गए।
विज्ञापन

जैतपुरा गांव निवासी किसान ध्रुव कुमार दुबे पुत्र विद्याराम गुरुवार रात खाने खाने के बाद परिवार के लोगों के साथ छत पर सो गए थे। उनके मुख्य दरवाजे की कुंडी ढीली थी। देर रात चोर किसी तरह कुंडी खोलकर घर में घुस आए। एक कमरे में ताला लगा था। चोर कुंडी काट कमरे में घुस गए और अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख कीमत के सोने, चांदी के गहने उठा ले गए। सुबह उठने पर ध्रुव नीचे उतरे तब उन्हें चोरी का पता चला। परिवार की महिलाएं रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर लवेदी थाना पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची और जांच की औपचारिकता पर लौट गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी होने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दरकि किया जाएगा। ध्रुव ने बताया कि वर्ष 2003 में भी उनके घर लाखों की चोरी हुई थी। इसी तरह जसवंतनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग गांव के किसान सूबेदार पुत्र पंचम सिंह गुरुवार रात खाना खाकर घर के बरामदे में सो गए। रात में चोर छत से होकर घर में उतर आए और कमरे में रखे बक्से अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोर पांच तोले सोने की जेवर, एक किलो चांदी और कपड़े उठा ले गए। सुबह सोकर उठे पर परिजनों को चोरी का पता चला। एक टूटा बक्सा दूर खेतों में पड़ा मिला। गृहस्वामी ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूबेदार ने करीब दो लाख का माल चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed