फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रिफिलिंग करते एक व्यक्ति पकड़ा, पांच सिलेंडर बरामद

रिफिलिंग करते एक व्यक्ति पकड़ा, पांच सिलेंडर बरामद

Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
रिफिलिंग करते एक व्यक्ति पकड़ा, पांच सिलेंडर बरामद
इटावा। पूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार शाम को लाइनपार क्षेत्र में एक किराये के मकान में अवैध रूप से रीफिलिंग करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। मौके से पांच भरे हुए गैस सिलिंडर, दो रीफिलिंग मशीनें व ऑटो रिक्शा बरामद किया है। इसी ऑटो में घरेलू गैस भरी जा रही थी। पूर्ति निरीक्षक अशोक कुुमार द्विवेदी ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थाने में एफआईआर दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन


लाइनपार क्षेत्र सरस्वती नगर स्थित एक मकान में काफी समय से ऑटो आदि वाहनों में घरेलू गैस भरने का अवैध धंधा चल रहा था। सोमवार को इसकी सूचना मिलने पर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी व ललित कुमार ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक द्विवेदी ने बताया कि मौके पर एक ऑटो में गैस भरते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। वह यह धंधा मकान को किराये पर लेकर कर रहा था। पांच भरे हुए गैस सिलिंडर, दो रीफिलिंग मशीनें व ऑटो रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed