{"_id":"598df5d04f1c1ba43b8b4831","slug":"151502475728-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ गैर दरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ गैर दरादतन हत्या की रिपोर्ट
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल प्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
इटावा। इकदिल थाने में एक व्यक्ति ने पिलखर के पास स्थित एक अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव लोहिया नगर निवासी जय सिंह कुशवाहा पुत्र राजाराम कुशवाहा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने 17 दिसंबर को पत्नी रागिनी को प्रसव पीड़ा होने पर पिलखर के पास स्थित चांदनी केयर हास्पिटल में भर्ती कराया था। लेकिन वहां तैनात डाक्टर ने उसकी पत्नी का गलत तरीके से आपरेशन किया।
आपरेशन के तुरंत बाद ही बच्चे की मौत हो गई। साथ ही पत्नी की भी हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधक ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। एसओ इकदिल अमित कुमार ने बताया कि गलत आपरेशन करने पर जच्चा व बच्चे की मौत हो गई थी। तहरीर पर चांदनी केयर हास्पिटल के प्रबंधक/डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- जच्चा-बच्चा की मौत का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो