{"_id":"5c89494fbdec22146d706a6d","slug":"141552501071-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सात लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत इकदिल कस्बे के पास हाईवे पर हुई जहां तेजी से आ रही कार अचानक खडे़ ट्रक में जा घुसी। कार में सवार रंजीत पुत्र अशोक कुमार, गोविंद पुत्र बबलू व प्रदीप कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मुन्नी का अड्डा घायल हो गए।
दूसरी घटना भी इकदिल कस्बा के पास हुई जहां बाइक से जा रहे शिवजीत पुत्र बलराम सिंह व संदेश पुत्र तहसीलदार निवासी कुड़रिया को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। इसके अलावा बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ के पास के पास तेजी से जा रही बाइक के सामने अचानक गाय के आने से बाइक उससे टक्कर गई।
हादसे में बाइक सवार रिंकू पुत्र प्रताप सिंह व जीतू पुत्र गोकरन निवासी रम्पुरा थाना बढ़पुरा घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार डिवाइडर से टकराई, एक घायल
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर बनी हरदू के पास तेजी से आ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मऊ निवासी अमित कुमार दुबे पुत्र ब्रह्मानंद कार से किसी काम से आरा गए थे। जब वे लौट रहे थे तभी बनी हरदू के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अमित घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है।
123 वाहनों का चालान, पांच सीज
इटावा। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट डे पर चलाए गए चेकिंग अभियान में बिना सीट बेल्ट व हेलमेेट के वाहन चलाते हुए 123 वाहनों का चालान किया गया। वहीं पांच ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया।
हेलमेट डे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार व यात्री कर अधिकारी एके जैसल ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत एआरटीओ सौरभ कुमार ने 62 व एक जैसल ने 61 वाहनों का चालान किया। जबकि ओवरलोडिंग में पांच ट्रकों को सीज कर दिया। एआरटीओ सौरभ कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए चेकिंग अभियान जारी रहेगा। चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म व हूटरों को भी हटवाया जाएगा।