फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रुपया मांगने पर मारपीट धमकी

रुपया मांगने पर मारपीट धमकी

Fri, 03 May 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुपया मांगने पर मारपीट धमकी
रुपये मांगने पर मारपीट, धमकी
विज्ञापन

इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाव बहादुरपुर में रुपये मांगने पर चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसे जान माल की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद जिले के उत्तरी थाना क्षेत्र के कबीर नगर खेड़ा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र राम चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बहादुर पुर निवासी रघुनाथ सिंह पुत्र हरी सिंह राठौर अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर उससे रुपये ले आया था। वह बहादुरपुर रुपये मांगने के लिए आया तो इसी बात से नाराज होकर रघुनाथ ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर आग लगाने की रिपोर्ट
इटावा। बसरेहर थाने में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रंजिशन खेत में पड़ी बाजरा की करब में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खुड़ीसर निवासी अजय कुमार पुत्र गया प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि काली मंदिर के सामने उसके खेत है। खेत में बाजरा की करब पड़ी हुई थी तभी तीन दिसम्बर 2018 गांव के दया शंकर उर्फ छोटू पुत्र विनोद ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके खेत में पड़ी करब में आग लगा दी। आग लगने से करब के साथ उसमें रह रहे कुत्ते के चार बच्चे भी जल गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाने में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के रूप में कार की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्षेत्र के मोहल्ला फ्रेंड्स कालोनी निवासी विद्यासागर ने अपनी पुत्री पूनम की शादी एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के गांव मधू पुरा निवासी रवी कुमार पुत्र किशन लाल के साथ की थी। शादी के बाद पूनम के सुसरालीजन दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। जब पूनम के मायके वालों ने कार देने में असमर्थता व्यक्त की तो इसी बात से नाराज होकर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया बाद में पूनम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने पति रवी कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed