फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बाइक से गिराया विरोध करने पर की फायरिंग

बाइक से गिराया विरोध करने पर की फायरिंग

Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाइक से गिराया विरोध करने पर की फायरिंग
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैपुरा गांव में अपने घर से खेतों पर जाने के लिए बाइक से निकले एक युवक को गांव के ही दबंगों ने पहले बाइक से गिरा दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करके फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो फायरिंग करने वाले भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी बृजेश कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह गुरुवार की सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक से खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। जब रास्ते में जा रहा था तभी गांव के ही दबंगों ने बाइक से गिरा दिया। जब बृजेश ने इसका विरोध किया तो इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दबंग भाग निकले।
विज्ञापन


बृजेश ने बताया कि उसका गांव में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसके ऊपर फायरिंग की गई। लोगों की सूचना पर एसओ चौबिया सतीश यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में बृजेश के भाई ने थाने में तहरीर दी है। एसओ सतीश यादव ने बताया घटना स्थल पर न तो कोई असलहा मिला और नहीं खोखा आदि मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed