{"_id":"5b956615867a557ec75177f1","slug":"131536517653-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन के विवाद को लेकर मामी को बंबा में डुबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेन-देन के विवाद को लेकर मामी को बंबा में डुबाया
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। पैसे के लेनदेन के विवाद में भांजे ने मामी को घर के बाहर बह रहे बंबे में डुबा दिया। महिला के चचिया सुसर ने उसकी जान बचाई। थाना क्षेत्र के नगला पूठ गांव निवासी धीरज कुमार ने बताया कि उसका भांजा रविवार देर शाम घर पर आया था और रुपये के लेनदेन और घर के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा।
कुछ समय बाद जब उसकी पत्नी प्रीति घर के बाहर निकली तो भांजे ने उसका गला पकड़कर करीब 10 मिनट तक बंबे में डुबाए रखा। प्रीति के चचिया ससुर राम सिंह ने बंबा में कूदकर उसकी जान बचाई। प्रीती को जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने घटना का प्रार्थना पत्र थाना पुलिस को सौंपा है।