फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सावधान! हाईवे पर घूम रहे कार सवार लुटेरे

सावधान! हाईवे पर घूम रहे कार सवार लुटेरे

Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सावधान! हाईवे पर घूम रहे कार सवार लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। सावधान! नेशनल हाईवे पर कार सवार लुटेरे घूम रहे हैं। जोकि कार में सवारियों को बैठाते हैं और लूट लेते हैं। शुक्रवार को बकेवर थाने में दो युवकों के साथ वारदात हुई है। एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाल का कहना है कि एक गाड़ी को ट्रैस किया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पहली वारदात
कनपटी में तमंचा लगाकर चूड़ी व्यवसायी को लूटा
लखना के कुम्हारन मोहाल में रहने वाले गगन लखेरे पुत्र नीरज लखेरे ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह चूड़ी लेने के लिए फिरोजाबाद जा रहा था। वह लखना से थ्रीव्हीलर पर सवार होकर नेशनल हाईवे स्थित भरथाना चौराहे के ओवरब्रिज पर आया। वहां फिरोजाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। करीब साढ़े आठ बजे औरैया की ओर से सफेद रंग की बगैर नंबर प्लेट लगाए मारुति वैन आई। इसमें पहले से ही तीन लोग सवारी के रूप में सवार थे। चालक ने वैन रोकने के बाद उससे पूछा कि कहा जाना है तो उसने फिरोजाबाद चलने की बात कही। इसके बाद वह सवारी के रूप में वैन में बैठ गया। पीड़ित ने बताया कि हाईवे से चार-पांच किलोमीटर दूर पर वैन में सवार बदमाशों ने हरकत शुरू की। एक ने उसकी कनपटी में तमंचा लगा दिया और अन्य दो ने उसकी तलाशी ली। पेंट की जेब में रखे 6 हजार रुपये निकाल लिए। एक अन्य लुटेरे ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद सिम पास रखकर मोबाइल लौटा दिया। मनियांमऊ के नजदीक उसे धक्का मारकर उतारने के बाद वैन सवार लुटेरे भाग गए।
विज्ञापन


दूसरी वारदात
आई-20 सवारों ने युवक को पीटकर रुपये छीने
बकेवर के शास्त्रीनगर निवासी रजत पुत्र राकेश कुमार निजी कार्य से कानपुर जा रहा था। वह भरथना चौराहे ओवरब्रिज के नजदीक हाईवे के किनारे वाहन का इंतजार करने लगा। उसी समय सफेद रंग की आई 20 कार आई और कानपुर चलने की बात कहकर उसे सवारी के रूप में बैठा लिया। गगन के कार में बैठते ही पहले से ही कार में बैठे तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे 6 सौ रुपये और मोबाइल फोन के अलावा एटीएम कार्ड लूट लिया। इसके बाद लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद युवक को टोल प्लाजा तक ले गये और वापस आकर उसे ग्राम उझियानी के निकट चलती गाड़ी से धक्का मारकर फेंक दिया। पुलिस भागे हुए लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed