फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ट्रक ने बाइक सवार को रौदा एक की मौत, दूसरा बाल बाल बचा

ट्रक ने बाइक सवार को रौदा एक की मौत, दूसरा बाल बाल बचा

Wed, 07 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को रौदा एक की मौत, दूसरा बाल बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर गांव उदयपुरा के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार साथी बाल बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे पर आसपास के लोग आ गए और उन्हाेंने ट्रक पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। ट्रक के शीशे टूट गए। राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसा के बाद करीब एक घंटे तक इटावा बरेली राजमार्ग पर जाम लगे होने से आवागमन ठप रहा। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया।


कनौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहका पुरवा निवासी 28 वर्षीय दीपक सेंगर पुत्र योगेंद्र सिंह मंगलवार को अपने ही गांव के देवेेंद्र सिंह पुत्र गेंदा लाल के साथ बाइक से ग्वालियर में अपने फूफा के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। वह इटावा तक बाइक से बाद में बस से जाना चाहता था। जैसे ही उसकी बाइक उदयपुरा के पास रेलवे ओवरब्रिज के पास बने स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुई तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। टक्कर लगने से दीपक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट भी लगाए था लेकिन पहिये के नीचे आने से हेलमेट चकनाचूर हो गया। बाइक पर पीछे बैठा देवेंद्र दूसरी ओर जाकर गिरा जिससे वह बाल बाल बच गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जमा लगा दिया। जाम के साथ हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी सीओ सैफई निर्मल कुमार विष्ट के अलावा एसओ फ्रेंड्स कालोनी एसओ बसरेहर एसओ चौबिया के अलावा एसओ इकदिल के अलावा कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंचा। लोगों को समझाबुझा कर शात किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में दो की मौत ,पांच घायल
इटावा। सड़क हादसों में ट्रक व बोलेरो की चपेट में आने से दो लोगों की भी मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में गांव धमन पुरा निवासी राम प्रकाश 65 वर्ष पुत्र बुद्धू लाल अपनी पत्नी प्रीति के साथ अपनी विक्की से खेतों पर गए थे। वह दोनों अपने घर लौट रहे थे तभी काली वाहन मंदिर के पास तेजी से आ रही बोलेरो ने विक्की में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राम प्रकाश की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे घर मे ंकोहराम मच गया। पुत्री छाया की शादी 11 फरवरी को होनी थी। लगुन 8 फरवरी को जानी थी।


दूसरी घटना सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी पुरा के पास हुई। क्षेत्र के गांव कोला निवासी सौरभ परिहार 19 वर्ष पुत्र गुन्नू सिंह परिहार अपने चचेरे भाई जितेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह के साथ सब्जी लेने के लिए हनुमंत पुरा चौराहा आया था सामान लेने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी रानीपुरा के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक समेत खड्ड में जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में सौरभ की मौत हो गई। जितेंद्र का उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमंतपुरा के पास सड़क हादसे में घायल हुए ताहर सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी बंसरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed