फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का माल उडाया

सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का माल उडाया

Tue, 24 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का माल उडाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा नगर में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर नगदी, जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। गृहस्वामी ड्राइवर होने के नाते अक्सर बाहर रहता है। उसकी पत्नी अपने गांव गई हुई थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी पुलिस को दी है।

चौबिया थाना क्षेत्र के नगला दया गांव निवासी संजीव कुमार उर्फ कन्हैया एक निजी अस्पताल में ड्राइवरी करता है। वह शहर के मोहल्ला दुर्गानगर में पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर रामवीर सिंह के मकान में पत्नी व बच्चों के साथ किराये पर रहता है। मकान मालिक रामवीर सिंह परिवार के साथ बाहर रहते हैं। दीपावली पर वह पत्नी व बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव नगला दया गया था। दीपावली मनाने के बाद पत्नी व बच्चे वहीं रुक गए थे। संजीव अपने कार्य के सिलसिले में इटावा चला गया था। सोमवार को वह गाड़ी लेकर बाहर चला गया। घर में ताला लगा था। रात में किसी समय चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने अंदर जाकर कमरे के ताले तोड़े और अलमारी लॉक तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे जेवर व नगदी ले उड़े। चोरी होने की जानकारी सुबह तब हुई जब संजीव लौटकर घर पहुंचा। मुख्य द्वार पर लगे ताले को टूटा देख हड़बड़ा गया और अंदर जाकर देखा तो भौचक्का रह गया। अलमारी खुली पड़ी थी। जेवर, नगदी गायब थे। उसने चोरी की सूचना अपने परिजनों को दी। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। संजीव कुमार ने बताया कि चोर उसके घर से 30 हजार रुपये नगद, जंजीर, दो अंगूठी, पायलें, कुंडल सहित सामान चुरा ले गए। बताया आठ माह पहले भी चोरों ने उनके घर से सामान चुराया था।
विज्ञापन


- बंद मकान के ताले तोड़ चुराए नगदी-जेवर
- मोहल्ला दुर्गा नगर में हुई चोरी की वारदात
- परिजन दीपावली पर गांव गए थे
- पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी
































फोटो नं. 08- दुर्गानगर स्थित संजीव के मकान में खुली पड़ी अलमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed