फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   12 lac theft from 5 house

पांच घरों में 12 लाख की चोरी

Sun, 30 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 30 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
12 lac theft from 5 house
घरों में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

कस्बे में शनिवार रात चोरों ने दो मोहल्लों के पांच घरों को निशाना बनाया। दस लाख के जेवर और दो लाख की नगदी चोरी कर चंपत हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

    अंबेडकर नगर मोहाल निवासी वशीमुल खां पुत्र नईमुल खां शनिवार को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने गए थे। शनिवार रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा। कमरे में रखी अलमारी से सौ ग्राम सोने और पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण, डेढ़ लाख की नगदी और गृहोपयोगी सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद वशीमुल के ही मकान से कुछ दूर स्थित गरीब रामविलास पुत्र हीरालाल के मकान में चोर घुसे। गृह स्वामी परिवार के साथ मकान में ताला डालकर मकान के पिछवाड़े पड़े छप्पर में सो रहा था। चोरों ने घर से दस हजार की नगदी और पुत्री की शादी के लिए रखी 10 साड़ियां और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली।
विज्ञापन

वहीं शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी बसपा नेता रहीश खां पुत्र मुंशी के यहां भी चोरी हुई। बसपा नेता अपने पुराने घर हाफिज नगर में सो रहे थे। रात में चोर घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़े और जीने के रास्ते नीचे उतरकर अटैचियों के ताले तोड़ दिए। उसमें रखे साढ़े तीन लाख के आभूषण, आधा किलो चांदी और 45 हजार की नगदी चोरी कर ली। सुबह गृह स्वामी की पुत्री नीचे आई तो घटना की जानकारी हुई। एक अटैची पुलिस को रविवार सुबह पास के खेत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके बाद बसपा नेता के घर के पीछे सतीश पुत्र हीरालाल निवासी चिटका थाना अजीतमल औरैया के किराये के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। उनका पूरा परिवार शादी समारोह में भाग लेने गया था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे पचास हजार रुपये व एक सोने की जंजीर व अंगूठी चुरा ली। इसके बाद चोराें ने इसी मोहल्ले में किराये पर रह रहे एक प्राइवेट कंपनी के गार्ड संतोष के यहां से 45 सौ रुपये चुरा लिए। रविवार सुबह चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस सिर्फ औपचारिकता पूरी कर मौके से लौट आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed