{"_id":"5c61c22abdec22737e6b030d","slug":"11549910570-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद लुटेरों ने फायरिंग कर जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद लुटेरों ने फायरिंग कर जेवर लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला अमर गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े 8 बजे बारह लोगों ने असलहों से लेस होकर एक घर पर धावा बोल दिया। हवाई फायर करते हुए परिवार के लोगों को बंदूकों की बटों से पीटा और महिला के जेवर लूट लिए। पुलिस हवाई फायरिंग और मारपीट की घटना तो मान रही है, लेकिन लूटपाट से इनकार कर रही है।
नगला अमर गांव में रामवीर के बेटे की सोमवार को शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए सैफई के गुलीपुरा परासना गांव निवासी मोहर सिंह भी पहुंचा। वह नगला अमर निवासी अपनी बेटी रुक्मिणी के यहां रुक गया। सोमवार देर शाम साढे़ आठ बजे मोहर सिंह, उनकी बेटी रुक्मिणी, रुक्मिणी का बेटा श्यामवीर व पुत्र वधू बबली घर पर थे।
इसी दौरान करीब 12 लुटेरे घर में घुस आए। सभी हथियारों से लैस थे। परिवार वालों का आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायरिंग की और बटों से उन्हें पीटा। बबली के गले से सोने की लर, कंठी व मंगलसूत्र लूट ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर सैफई थाना इंचार्ज जीवाराम यादव, कुम्हावर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पुलिस को मौके से पांच खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
सैफई थाना इंचार्ज ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। फायरिंग व मारपीट हुई है। लूटपाट नहीं हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।