फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   प्रवक्ता के सूने मकान के ताले तोड़कर तीन लाख की चोरी

प्रवक्ता के सूने मकान के ताले तोड़कर तीन लाख की चोरी

Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता के सूने मकान के ताले तोड़कर तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना रोड स्थित मोहल्ला श्याम नगर में शुक्र्रवार को चोरों ने एक प्रवक्ता के बंद मकान के ताले तोड़ जेवर-नगदी सहित करीब तीन लाख का सामान चुरा ले गए। पड़ोसियों को चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे। पड़ोसियों ने प्रवक्ता के देवर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर निवासी शशिलेश चौहान पत्नी योगेंद्र सिंह चौहान शासकीय कन्या इंटर कॉलेज किशनी जनपद मैनपुरी में प्रवक्ता हैं। पति बच्चों की पढ़ाई के कारण बच्चों के साथ कोटा में रह रहे हैं। यहां शशिलेश चौहान अकेले रहती हैं। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए वह अपना चेकअप कराने के लिए तीन नवंबर को ग्वालियर गई थीं। घर में ताला पड़ा था। शुक्रवार रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर गए और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर में घुसने के बाद पूरी स्वतंत्रता के साथ अपना काम किया। दो कमरों के ताले तोड़ उसमें रखी अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया और उसमें रखी नगदी जेवर चुरा ले गए। चोरों के आने की पड़ोसियों को भनक नहीं लगी। चोरी की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना शशिलेश चौहान के देवर जितेंद्र को दी। उन्होंने फोन करके शशिलेश को सूचना दी। शशिलेश ग्वालियर से इटावा पहुंचीं। अलमारी में रखे जेवर व नगदी गायब थे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शशिलेश चौहान ने बताया कि चोर उनके घर से 80 हजार रुपये नगद, 70 चांदी के सिक्के, एक सोने की जंजीर, एक सोने का मुकुट व अन्य सामान चुरा ले गए। कुल लगभग तीन लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन


- प्रवक्ता के बंद मकान लाखों की चोरी
- मोहल्ला श्याम नगर में हुई वारदात
- पड़ोसियों को नहीं लग सकी चोरों की भनक

















































































फोटो नं. 15एवं 16- शहर के मोहल्ला श्यामनगर में प्रवक्ता के मकान में चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी तथा अन्य सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed