फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   वेंडर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

वेंडर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 17 Apr 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
वेंडर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
इटावा। दिल्ली की ओर जा रही कालका एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मेें एक वेंडर की मृत्यु हो गई। परिजनों ने हंगामा किया। जीआरपी कर्मियों के काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि शहर के सती मोहल्ला निवासी बहादुर का 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार कालका एक्सप्रेस में पेंट्रीकार वेंडरी करता था। मंगलवार को उसकी ड्यूटी नहीं थी। तबीयत खराब होने पर वह कालका एक्सप्रेस से इटावा आ रहा था। कानपुर से उसने घर वालों को फोन करके बताया था कि स्टेशन पर आकर उसे ले जाएं।
विज्ञापन


भाई राजेश कुमार के स्टेशन पहुंचने तथा ट्रेन के 3:10 बजे प्लेटफार्म पर रुकने पर ट्रेन में मौजूद अन्य वेंडरों ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। विनोद की मृत्यु होने की जानकारी मिलते ही तत्काल अन्य परिजन स्टेशन आ गए और कुछ देर तक हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed