फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नुवां के गोलीकांड में पांच के खिलाफ मामला दर्ज

नुवां के गोलीकांड में पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नुवां के गोलीकांड में पांच के खिलाफ मामला दर्ज
इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के धनुवंा गांव में चली गोली के मामले में पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने के मामला दर्ज किया गया है। वादी घटना के समय अपने गांव से दवा लेने के लिए अपनी गाड़ी से जसवंतनगर जा रहा था।
विज्ञापन


धनश्यामपुरा निवासी रामवरन सिंह पुत्र रामबहादुर ने थाना जसवंतनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जनवरी की शाम को उसके भाई पवन के साथ गांव के नामजद लोगों ने मारपीट की थी। 13 जनवरी को जब बह अपने भाई रामवीर के साथ पवन कुमार को दवा दिलाने के लिए जसवंतनगर जा रहा था। तभी धनुवा के सरमन के मकान के सामने एक ट्रक व कार बराबर खड़ी थी।
विज्ञापन


लगभग साढ़े 10 बजे सुबह ट्रक के पीछे पहले से घात लगाए उसके गांव के श्याम सिंह, श्यामपाल पुत्रगण मोहकम सिंह, आनंद कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी घनश्याम पुरा और राघवेंद्र पुसतपाल निवासी एलादपुर ने एक राय होकर घेर लिया। जैसे ही गाड़ी के बाहर निकले श्याम सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर किया। जो पवन के पेट मे लगा। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नमाजद किया है। जान से मारने की नियत से फायर करने का मामला दर्ज किया है। उधर, दूसरी ओर पुलिस ने श्याम पाल तथा श्याम सिंह से एक देशी तमंचा 315 बोर का तथा डीबीबीएल बंदूक 12 बोर बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed