फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पुलिस ने जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Sun, 11 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार
इटावा। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को फड़ व जामा तलाशी में करीब साढे 23 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पछायगांव थाना पुलिस ने गांव भाऊपुरा में छापा मारकर दस जुआरियाें को गिरफ्तार कर लिया। एसओ पछायगांव बृजेंद्र शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग गांव के प्राथमिक स्कूल में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर उन्होंने छापा मारकर जुआ खेल रहे सुरेंद्र उर्फ मोनू , राजेश कुमार , सालिग्राम, बृज किशोर, संत कुमार, अमर सिंह , प्रेम चंद्र, कौशलेंद्र , रवि कुमार व समरजीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी व फड़ से पुलिस को 62 सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


वही पुलिस ने गांव पछायगांव की मडै़या में छापा मारकर राम किशोर, छोटू सिंह, अतिबल सिंह, राजू सिंह व अवनीश भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को उनके पास से 7900 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा तकिया चौकी के प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने मडै़या शिवनारायण में छापा मारकर एक सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे शैलेंद्र सिंह यादव निवासी लाल पुरा, विष्णु प्रताप सिंह निवासी कटरा बल सिंह, राजीव कुमार निवासी बुलाकी पुरा बसरेहर व राहुल निवासी कटोर थाना एरवा कटरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को साढे़ नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed