{"_id":"5b3d143a4f1c1b91288b49d5","slug":"111530729530-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में घुसकर 70 हजार के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में घुसकर 70 हजार के जेवर व नकदी चोरी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बकेवर कस्बा में पराग डेयरी के निकट व्यास पुरा संपर्क मार्ग स्थित एक बंद मकान में घुसकर चोर करीब 70 हजार रुपये जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। बुधवार की देर शाम गृह स्वामी जब अपने परिवार के साथ घर लौटा तब उसे चोरी होने का पता चला।
जिला फर्रुखाबाद जिले के बरही गांव निवासी करमवीर पुत्र श्रीपाल ने बताया कि वह पराग डेयरी के निकट व्यासपुरा मार्ग पर स्थित किराये के मकान में रहता है। अपना लोडर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। दो सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई।
वह खुद चार दिन पूर्व लोडर में सामान लेकर लखनऊ चला गया था। घर में ताला लगा दिया था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर के पिछवाड़े की दीवार के सहारे मकान पर चढ़े और आंगन के रास्ते घर में घुस आए। चोरों ने कमरे व उसमें रखे बक्से का ताला तोड़ा और 20 हजार रुपये की नकदी व 50 हजार रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम जब वह परिवार को साथ आया। तब कमरे और उसमे रखे बक्से के ताले टूटे देख चोरी होने की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।