{"_id":"5a54e8ad4f1c1b4f198b5db8","slug":"111515514029-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक डिवाइडर से टकराई अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक डिवाइडर से टकराई अधेड़ की मौत
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर ग्राम कुरसेना के पास एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी का अड्डा निवासी राजेंद्र सिंह(50) अपनी बाइक से जा रहे थे तभी अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट नहीं लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना अजीतमल थाना क्षेत्र के हाईवे पर गांव मुहारी के पास हुई। जहां तेजी से आ रही मार्शल डिवाइडर से टकरा गई। उसमें सवार सरिता पत्नी मनोज कुमार निवासी सेऊपुर थाना अजीतमल व उर्मिला पत्नी उमा श्ंाकर निवासी अंबेडकर नगर अजीतमल घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीसरी घटना उदी चकर नगर रोड पर गांव जरहौली के पास हुई। जहां दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में एक ट्रक का चालक अमर सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी सुभाषपुरा शिवपुरी घायल हो गया। चौथी घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिंड रोड पर काली वाहन मंदिर के पास हुई जहां बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार महेश पुत्र राम भरोसे निवासी शिव नगर इटावा के अलावा रमेश चंद्र पुत्र देवी दीन निवासी धूमन पुरा कोतवाली घायल हो गए। इसके अलावा फ्रेड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक नगर निवासी महेंद्र पाल सड़क पर पैदल जा रहा था तभी तेजी से आ रही कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। आसपास के लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
-बाइक डिवाइडर से टकराई अधेड़ की मौत
-हेलमेट नहीं लगाए होने से सिर में गंभीर चोट लगी
-अन्य सड़क हादसों में छह लोग गंभीर घायल