फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महिला को बहाने से ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

महिला को बहाने से ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Mon, 15 Apr 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
महिला को बहाने से ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवक एक महिला को बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गए और सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ मारपीट कर उसका वीडियो बना लिया। मौका मिलने पर महिला ने शोर मचाया तो युवक भागने लगे। इस बीच महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बाद में थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग शनिवार को झंडा चढ़ाने के लिए गए थे। वहां पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। युवकों को थाने ले जाने के बाद सभी लोग झंडा चढ़ाकर वापस अपने घर चले गए। शाम को दो युवक महिला के पास पहुंचे और उससे कहा कि तुम थाने चलकर कह दो तो पुलिस उन दोनों को छोड़ देगी। बताया जाता है कि झंडा यही महिला चढ़ाने के लिए गई थी। उनके झांसे में आकर वह महिला उनके साथ बाइक से चल दी। रास्ते में सुनसान स्थान पाकर एक युवक ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। इसी दौरान एक युवक दुष्कर्म का वीडियो बनाता रहा। महिला ने बाद में शोर मचाया तो युवक भागने लगे। इसी बीच महिला ने उसका मोबाइन छीन लिया। महिला मोबाइल लेकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही मोबाइल भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर भूरे सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर मुकेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बहाने से लेकर गए, दुष्कर्म कर मारपीट
वीडियो भी बनाया, मोबाइल लेकर थाने पहुंची महिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed