{"_id":"5c9a6c1abdec221460792e97","slug":"101553624090-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास मामले के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के प्रयास मामले के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई की। यह वाक्या दो दिन पहले का है। जब घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका को इलाके का युवक पकड़ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर बचाने दौड़े ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गया।
पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बहेड़ा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्रिपाठी से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि मामला उसी दिन रेप व पास्को एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। कहा कि हालांकि बालिका के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। बालिका बार-बार बयान बदल रही थी, इस कारण कुछ अधिकारियों से मामले में सलाह ली गयी है।