फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   10-year sentence for son-son

हत्या में पिता-पुत्र को 10-10 वर्ष की सजा

Thu, 28 Mar 2019 11:51 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 28 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
10-year sentence for son-son
- फोटो : amar ujala
जिला सत्र न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव ने शहर के फ्रेंड्स कालोनी के चर्चित हत्या के मामले में दोषी पाए गए पिता-पुत्र को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा उन्हें एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि 28 जनवरी 2016 को वादी देवेश यादव निवासी अशोकनगर ने फ्रेंड्स कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जनवरी को देर शाम करीब आठ बजे अपने सगे भाई आशीष व पड़ोसी मनोज के साथ फर्रुखाबाद क्रासिंग की ओर जा रहे थे तभी ओम वाटिका के पास आयुष व उसके पिता संतोष कुमार आ गए। दोनों ने हमें रोक लिया। फिर गालियां देते हुए रंगदारी में दस हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना किया तो पिता संतोष ने हाथ में राअफल लिए अपने पुत्र आयुष को गोली मार देने को कहा। आयुष ने उसके भाई आशीष के सीने में गोली मार दी। जब मनोज ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी गोली मार दी। घायल अवस्था में आशीष व मनोज को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने आशीष मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विवेचना के उपरांत पुलिस ने मामला सुनवाई कोर्ट में दाखिल किया। मामले की सुनवाई जिला सत्र न्यायाधीश दिलीप  सिंह यादव ने की। गवाहों के बयान व पक्ष विपक्ष के वकीलों की जिरह सुनने के उपरांत न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव ने पिता संतोष व पुत्र आयुष को दोषी करार दिया। उन्होंने दोनों को दस दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही एक एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed