फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,murder,etawah,etawah news,up news

इटावा : शराब के लिए चेन बेचने न देने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या

Thu, 18 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,etawah,etawah news,up news
सपना यादव,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। न्यू तुलसीनगर में बुधवार रात शराब के लिए चेन बेचने की जिद्द पर अड़े रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोलियां मारकर पत्नी की हत्या कर दी। बेटी ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के न्यू तुलसीनगर निवासी सतीश यादव (40) दो साल पहले सेना से सेवानिवृत्ति लेकर आए थे। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे सतीश का पत्नी सपना (35) से विवाद हो गया। सतीश ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी के सीने में दो और पेट में एक गोली मार दी। सपना की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आई बेटी तृप्ती (10) और बेटा युवांक रोने लगे।
विज्ञापन

बेटी ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह मौके पर पहुंचे तो तृप्ती ने बताया कि पिता शराब के लती हैं। शाम से मां से चेन बेचने के लिए मांग रहे थे। विरोध करने पर मां को गोलियां मार दीं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की दबिश दी जा रही है।

रोती बिलखती बेटी तृप्ति और बहन। संवाद

रोती बिलखती बेटी तृप्ति और बहन। संवाद- फोटो : ETAWAH

घटना स्थल से बरामद की गई पिस्टल। संवाद

घटना स्थल से बरामद की गई पिस्टल। संवाद- फोटो : ETAWAH

जांच पड़ताल करते एसपी सिटी कपिल देव सिंह। संवाद

जांच पड़ताल करते एसपी सिटी कपिल देव सिंह। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed