{"_id":"631e266ec09fd82dbc474534","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-etawah-news-knp717619278","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : घर में घुस कर महिला को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : घर में घुस कर महिला को मारा चाकू
विज्ञापन
चकरनगर। रंजिश को लेकर एक महिला के घर में दो महिलाओं सहित तीन लोग घुस गए और चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगला जोर गांव निवासी विजय लक्ष्मी ने बताया कि उसकी पड़ोसी सुमित, कुसुम लता और श्रीमती से रंजीश चल रही है। रविवार सुबह तीनों घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट कर दी। सुमित ने जेब से चाकू निकालकर महिला पर हमलाकर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
चकरनगर इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ समय पहले इसी रंजिश को लेकर आरोपी के घर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। (संवाद)