फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

तरबूज नहीं तोड़ने दिया तो महिला को मार दी गोली

Mon, 17 May 2021 09:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के ग्राम सैदपुर नगला पीर में रविवार रात खेत पर तरबूज तोड़ रहे चोरों का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करती थी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनिवास और उनकी पत्नी सुधा बच्चों के साथ घर पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के श्रीपाल ने आकर बताया कि उनके खेत में चोर तरबूजों की चोरी कर रहे हैं। श्रीपाल ने बताया कि उनके भाई श्रीकृष्ण अपने खेत पर पानी लगा रहे थे। उन्होंने तरबूजों को चोरी करते हुए बदमाशों को देखा। उसे मोबाइल से सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही रामनिवास अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुधा के साथ साइकिल से खेतों पर पहुंचा। खेत पर सभी लोग चोर को तलाशने लगे। तभी करीब साढ़े 12 बजे सुधा को एक अज्ञात व्यक्ति ने सुधा को गोली मार दी। रामनिवास खून से लथपथ अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां सुधा को मृत घोषित कर दिया। रामनिवास के मुताबिक उन्होंने खेत से दो लोगों को भागते हुए देखा है। इनमें से एक व्यक्ति ने गोली मारी है। गोली सुधा के सीने में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नगर प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात व्यक्ति के गोली मारने की बात कही गई है। घटना में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। केवल तरबूज चोरी की बात पर गोली क्यों मारी गई। इस बिंदु पर भी जांच होगी। मृतका के पति की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed