फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

दिल्ली निकले युवक का शव खाली सरकारी आवास में मिला

Mon, 14 Oct 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : ETAWHA
इटावा। दिल्ली निकले युवक का शव सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहे के पास खाली पडे़ सरकारी क्वार्टर में बेल्ट के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पछांयगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करीलगढ़ निवासी अजीत (32) पुत्र रामसिंह दशहरा पर घर से दिल्ली में काम की तलाश में निकला था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे आंबेडकर चौराहा स्थित कंडम घोषित खाली पडे़ सरकारी क्वार्टर के बरामदे में अजीत का शव बरामद हुआ है। शव छत की जाली से बेल्ट के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन

सुबह के समय कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी आधार कार्ड मिला। जिससे शव की शिनाख्त हो पाई। इसकी सूचना पछांयगांव थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पिता रामसिंह ने बताया कि अजीत खराद का कार्य करता था। काम पर जाने की बात कह दशहरे वाले दिन वह दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।

उसने बताया था कि वह अब दिल्ली में रहकर ही काम करेगा। उन्होंने आशंका जताई कि अजीत की लूटपाट करने के बाद हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजीत के पास से दिल्ली से अलीगढ़ का टिकट और आधार कार्ड मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में अभी तक परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed