फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावा : जमीन के विवाद में दो समुदाय के लोग आए आमने सामने

Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
जसवंतनगर। केला गमा देवी मंदिर के पास रास्ते के विवाद में मंगलवार को दो पक्ष आमने सामने आ आए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से एसपीव एसडीएम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। बेरिकेडिंग लगाकर प्लाट को सील कर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। एसडीएम ने अगले आदेश तक निर्माण पर रोक भी लगा दी है।
विज्ञापन

केला गमा देवी मंदिर के सामने एक प्लाट के पीछे बाला जी और न्यू बालाजी नाम से दो मार्केट बने हैं। शिवम गुप्ता ने इन मार्केट का निर्माण कराया है। मार्केट में लोग खाली प्लाट हो होकर जाते हैं। खाली प्लाट को दूसरा पक्ष वक्फ बोर्ड की जमीन बता रहा है। मंगलवार को शिवम ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर एक पक्ष पर मार्केट के रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया। दूसरा पक्ष भी डीएम कार्यालय पहुंचा। उस पक्ष के मोहम्मद जब्बार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग जबरदस्ती गेट का निर्माण कर रहे हैं। इससे तनाव की स्थिति है। इस पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह व एसडीएम नम्रता सिंह भी मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों को समझाया। एक पक्ष ने जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी पर दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने बताया जांच में शिवम गुप्ता के पक्ष की ओर से दीवार तोड़कर गेट लगाने का प्रयास करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed