फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news,up news

इटावा : रिटायर्ड दिवान के साथ 18 लाख की ठगी

Mon, 15 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news,up news
बकेवर। पीएसी के रिटायर्ड दीवान के मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर दो खातों से 18 लाख रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित ने लवेदी स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रोड गेट बंद कॉलोनी निवासी रामचंद्र ओझा ने बताया कि वे पीएसी से सेवानिवृत्त है। 22 जुलाई को वे हैदराबाद गए हुए थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल पर उनसे पहले पेंशन संबंधित जानकारी ली गई। फिर एक लिंक भेजकर खोलने के लिए कहा गया। लिंक खोलते ही फोन थोड़ी देर के लिए हैंग हो गया।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तत्काल लवेदी एसबीआई के शाखा प्रबंधक को फोन करके खाते को लॉक करने का निवेदन किया। शाखा प्रबंधक ने खाता लॉक नहीं किया। 28 जुलाई को जब वे इटावा आए तो उन्होंने मोबाइल फोन पर शाखा प्रबंधक से की। इस दौरान भी पीड़ित ने खाता लॉक करने की बात कही। शाखा प्रबंधक ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 से 30 जुलाई के बीच उनके खाते से कई बार में कुल 10.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान लखना के एसबीआई खाते से एफडी पर नौ लाख का ऑनलाइन लोन कर उस खाते से भी आठ लाख रुपये निकाल लिए गए।
इस संबंध में भी पीड़ित ने लखना बैंक के शाखा प्रबंधक से बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से मना कर दिया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी।

क्राइम ब्रांच की जांच के बाद लवेदी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आईटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच लखना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव को सौंपी गई है। इसमें कानपुर साइबर सेल को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed