{"_id":"5edd35b88ebc3e907c686429","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5643047171","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर ले जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर ले जा रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। लखनऊ से किशोरी को अगवा करके ले जा रहे युवक को इटावा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ लखनऊ के विकासनगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। लखनऊ पुलिस की सूचना पर सैफई में एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस रोककर उसे पकड़ा गया। इसके बाद विकास नगर पुलिस को सूचना देकर किशोरी और युवक को उनके सुपुर्द किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे धर्म की किशोरी को अलीगढ़ लेकर जा रहा था।
शनिवार रात लखनऊ पुलिस ने एसएसपी आकाश तोमर को सूचना दी कि एक युवक किशोरी को लखनऊ से अगवा करके रोडवेज बस से अलीगढ़ जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सैफई के सीओ चंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव पुलिस बल लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। पुलिस ने रोडवेज बसों की चेकिंग शुरू की। रात करीब 10 बजे अलीगढ़ डिपो की बस में किशोरी के साथ यात्रा करते युवक से पूछताछ की। सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नाम पता पूछने के बाद लखनऊ से मिली सूचना के अनुसार अलीगढ़ जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शमशाद मार्केट बदरबाग मोहल्ला निवासी नदीम (19) पुत्र मोहम्मद जहीद को हिरासत में लेते हुए विकासनगर थाना क्षेत्र की ही अपहृता किशोरी को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि विकास नगर थाना पुलिस भी आरोपी युवक का पीछा करते हुए आ रही थी। थाना पुलिस की सूचना पर वह सैफई पहुंची और रात करीब 3 बजे आरोपी युवक व किशोरी को अपने साथ ले गई। आरोपी नदीम के खिलाफ विकास नगर थाना में किशोरी के परिजन ने धारा 363/366 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को उसके अलीगढ़ जाने की पक्की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। किशोरी गैर धर्म की है।