{"_id":"5eac625c8ebc3e90a4078795","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp558007999","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब के साथ चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। पुलिस ने मुर्गी फार्म हाउस से देसी शराब से भरे 450 क्वार्टर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक कंटेनर में दस लीटर मिलावटी शराब भी मिली है। ये लोग लॉकडाउन में मिलावटी शराब को जिले के अलावा मैनपुरी व कन्नौज में बेच रहे थे।
ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बृहस्पतिवार रात को मुर्गी फार्म के पास दबिश दी। यहां से ऊसराहार के उदयपुरकला गांव निवासी दिलीप यादव उर्फ कल्लू पुत्र राजेश कुमार, रजनीश कुमार पुत्र बलवीर, ऊसराहार कस्बा निवासी आमीन पुत्र शहादत और मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के खड़सरिया गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र सूबेदार को पकड़ा गया। मौके से देसी शराब के 450 क्वार्टर व 10 लीटर मिलावटी शराब भी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना के बहादुरपुर गांव निवासी अजय यादव भाग निकला। पूछताछ में बदमाशों ने मैनपुरी के कुशमरा गांव निवासी गौरव यादव व रौमी के नाम भी बताए हैं। जिसकी सूचना पर किशनी पुलिस ने गौरव व रौमी को पकड़ कर थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने बताया कि अजय यादव की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक वीनेश जादौन व आबकारी निरीक्षक शिवानी चौहान भी शामिल रहे।