{"_id":"58f7ad064f1c1b9d554706b8","slug":"cow-injured-and-died-in-leopard-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से जख्मी गाय ने तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले से जख्मी गाय ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सहसों क्षेत्र के ग्राम सिंडौस के मजरा गुड़भेली में बुधवार सुबह तेंदुए ने पशुबाड़े में बंधी गाय पर हमला कर दिया। ये देखकर ग्रामीण गाय को बचाने दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया। हमले में बुरी तरह जख्मी गाय ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सज्जन सिंह राजावत ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में तेंदुए के खौफ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
बीहड़ गांव सिंडौस में पूर्व में भी तेंदुआ बकरियाें को शिकार बना चुका है। तब भी ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन प्रशासन और वन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह ग्राम सिंडौस के मजरा गुड़भेली निवासी मूना सिंह पुत्र शिव सिंह के पशुबाड़े में बंधी गाय को तेंदुए ने शिकार बनाया। आसपास के लोगाें ने जब तेंदुए को देखा तो पशुबाड़े की ओर भागे। लेकिन तब तक गाय गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। भीड़ को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गाय की मौत हो गई। ग्रामीणाें ने डीएम से मांग की है कि क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे तेंदुओं को पकड़ा जाए।
विज्ञापन