फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Council school children will get ration and money

परिषदीय विद्यालय के बच्चोँ को मिलेगा राशन और पैसा

Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Council school children will get ration and money
लॉकडाउन के दौरान बंद रहे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कन्वर्जन कास्ट का पैसा नगद मिलेगा।
विज्ञापन

शासन का आदेश है कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापक उपस्थित होकर सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करके शासन को भेजें।
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश दिए हैं कि 24 मार्च 2020 से 30 जून 2020 तक रविवार और राजकीय अवकाशों को छोड़कर कुल 76 दिन का आकलन हुआ है।
शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 4.97 रुपये और 100 ग्राम खाद्यान के हिसाब से प्रति बच्चे को 374 रुपये और 7.6 किलो ग्राम खाद्यान दिया जाएगा ।
विज्ञापन

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 7.43 रुपये और 150 ग्राम खाद्यान के हिसाब से 561 रुपये और 11.40 किलो ग्राम खाद्यान उपलब्ध कराया जाएगा।
खाद्यान राशन डीलर के द्वारा और धनराशि सीधे अभिभावक के खाते में भेजी जाएगी। इस योजना से जिले के एक लाख 21 हजार छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। जिले के 1248 प्राइमरी स्कूलों में 92 हजार तथा 649 जूनियर स्कूलों में 29 हजार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया सभी प्रधानाध्यापकों से बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते की डिटेल मांगी गई है। अभी 19 दिन के हिसाब से धनराशि भेजी जाएगी। आगे और बजट आने पर राशि खातों में भेजी जाएगी।

ब्लॉक महेवा के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शनिवार को प्रधानाचार्यों द्वारा आवश्यक अभिलेख एकत्रित किए गए।
क्षेत्र के निवाड़ीकला, उरैंग, टडबा काछियान, इंद्रापुर सहित कई विद्यालयों में यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीईओ दिग्विजय सिंह ने बताया सोशल डिस्टेंस का पालन करना अत्यावश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed