फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona patient dies in medical university

चिकित्सा विवि में कोरोना मरीज की मौत

Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona patient dies in medical university
इटावा। फिरोजाबाद से रेफर होकर चिकित्सा विवि सैफई लाए गए एक कोरोना मरीज की रविवार को मौत हो गई। उसकी चचेरी बहन का भी कोरोना अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाई की मौत की सूचना पर वह अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़कर परिसर में उतर आई। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डा. राजकुमार ने बताया कि फिरोजाबाद से कोरोना का एक गंभीर एक दिन पहले चिकित्सा विवि सैफई रैफर किया गया था। कोरोना अस्पताल में वह वेंटीलेटर पर था। रविवार को उसकी मौत हो गई। उसकी चचेरी बहन भी कोरोना पॉजिटिव है। उसका इलाज भी चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल में चल रहा है। भाई की मौत की सूचना पर वह अस्पताल से बाहर निकलने का बार-बार प्रयास कर रही थी। कुछ देर बाद बाथरूम के पीछे का दरवाजा तोड़कर अस्पताल के नीचे परिसर में उतर आई। कोरोना मरीज को बाहर देखकर
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने शोर मचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला सिपाहियों को बुलाया। पीपीकेट पहने स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला सिपाहियों की मदद से उसे अस्पताल के अंदर किया। महिला का इलाज जारी है। हालत में भी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed