फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corona

हेल्प लाइन नंबर पर ले सकते हैं कोविड मरीज की जानकारी

Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कोडिव-19 अस्पताल में भर्ती संक्रमितों के परिजनों को अब विश्वविद्यालय के चिकित्सक इलाज के संबंध में जानकारी देंगे। परिजन कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 08429036615 पर कॉल कर मरीज के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव ने कोरोना कमेटी की बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सुविधा शासनादेश के क्रम में शुरू की गई है। कोविड की दूसरी लहर के साथ ही विश्वविद्यालय में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। भर्ती मरीजों के परिजन उनके स्वास्थ्य व इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक होते हैं। यह जानकारी उन्हें विश्वविद्यालय हेल्प लाइन नंबर पर फैकेल्टी मेंबर एवं चिकित्सकों द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शाम को छह बजे से आठ बजे के बीच फ्लू ओपीडी के निकट बोर्ड पर कोविड मरीजों की स्थिति नाम के साथ प्रदर्शित की जाएगी। वहां मौजूद चिकित्सक से भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed