{"_id":"6271735be628e906c37b0896","slug":"cooking-food-by-buying-water-etawah-news-knp6947438146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी खरीदकर बना रहे हैं खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी खरीदकर बना रहे हैं खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत विधीपुर के मजरा बसैयाहार में ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। खाना बनाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद प्रधान और पंचायत सचिव ने हैंडपंप ठीक नहीं कराए। अब एडीओ पंचायत दो दिन में सभी खराब हैंडपंप ठीक कराने का दावा कर रहे हैं।
बसैयाहार की आबादी करीब 800 है। गांव में आठ सरकारी हैंडपंप लगे हैं, जिसमें करीब चार कई महीने से खराब पड़े हैं। जिन मोहल्लों के हैंडपंप खराब हैं, वहां के लोग पानी के लिए परेशान हैं। आसपास के जिन घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं, उनसे पानी खरीद रहे हैं। इसके एवज में 100 से 200 रुपये महीनेे देना पड़ रहा है।
गांव के राजू ने बताया कि कई बार पड़ोसी पानी देने से इनकार कर देते हैं। उन्होंने बताया कि घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हेतराम के घर के पास लगा हैंडपंप खराब है। राजेश बाबू बताया कि करीब 100 मीटर की रबर पाइप कुछ लोगों ने मिलकर खरीदी है। उसी के जरिये एक ग्रामीण के सबमर्सिबल से पानी खरीदते हैं। रामदेवी ने बताया कि भोजन बनाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। सुमन ने बताया कि एक दिन खरीदकर दो-दो दिन पानी चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत ने कहा कि गांव के खराब हैंडपंपों दो दिन में ठीक करा दिए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख से बातचीत नए हैंडपंप क्षेत्र पंचायत के बजट से लगवाने का प्रयास किया जाएगा।