{"_id":"583c729b4f1c1bc91fde57af","slug":"consumer-proteat-at-aheripur-central-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक अहेरीपुर में ग्राहकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक अहेरीपुर में ग्राहकों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी, बैंक, करेंसी एक्सचेंज
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक में सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण लेनदेन न होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। बैंक के सामने नारेबाजी कर धरना देकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही बाहर लोगों की लाइन लग गई। थोड़ी देर में बैंक के कर्मचारी साफ्टवेयर इंजीनियर एचडी तिवारी के साथ आए और अंदर जाकर शटर गिरा दिया। ये देख लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा। उन्होंने साइकिलें, बाइकें आड़ी-तिरछी लगाकर अंदावा-अछल्दा मार्ग जाम कर दिया। बैंक के सामने सड़क के बीच धरने पर बैठ कर शासन-प्रशासन व बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस चौकी से सिपाही अशोक कुमार और होमगार्ड चंद्रभान त्रिपाठी वहां पहुंचे। स्थिति संभलते न देख अशोक कुमार ने थाना बकेवर फोन से सूचना दी। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने जब खातेदारों को बताया कि आगरा व इटावा से इंजीनियर आ चुके हैं। सर्वर ठीक किया जा रहा है। मंगलवार तक नेटवर्क की समस्या सुधर जाएगी। तब जनता बैंक के सामने से हटी। जितेंद्र सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक चार दिन की छुट्टी पर हैं। एक सप्ताह से कैश नहीं आ रहा है और सर्वर की भी समस्या है। धरने में शामिल ओमप्रकाश दुबे, सुभाष सविता, गुड्डू मंसूरी, पुरुषोत्तम कुशवाह, छोटू तिवारी, सोनू राठोड़, अनिल कुमार, सुरेंद्र दिवाकर, दीपक पांडेय, राहुल कुमार, विनोद कुमार, पंकज कुमार आदि ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन