फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress stopped the shatabdi

कांग्रेस ने रोकी शताब्दी

Thu, 12 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 12 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress stopped the shatabdi

विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह करीब 9.00 बजे शास्त्री चौराहे पर जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव के नेतृत्व में  एकत्रित हुए तथा जीआईसी के सामने तिराहे पर करीब 25 मिनट तक जाम लगाया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहृुंचे। वहां पर दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को करीब तीन मिनट तक रोके रखा। शताब्दी का इटावा रेलवे स्टेशन पर आने का समय 9.48 बजे का है और यहां पर दो मिनट का स्टोपेज है।

 शताब्दी इटावा रेलवे स्टेशन से 9.53 पर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिस, जीआरपी, रेलवे पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि चुनाव में भाजपा ने  100 दिन में विदेशी बैंक ों में जमा काला धन वापस लाने का वादा किया था। लेकिन आठ माह गुजरने के बाद यूटर्न लेना शुरू कर दिया है।

इसी प्रकार भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानाें पर बज्रपात किया जा रहा है। प्रदेश सरकार भी जनता का उत्पीड़न करने में पीछे नहीं है। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए किसानों से जबरन जमीन ली जा रही है। इसी प्रकार बिजली चेकिंग के नाम पर आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

 प्रदेश की कानून व्यवस्था भी निरंतर  खराब होती जा रही है। जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। इससे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष के  नेतृत्व में पद यात्रा निकाली जा चुकी है।
प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अनिल यादव, अतुल आक्र ोश दुबे, प्रेमनारायण दोहरे, हंसमुखी शंखवार, कोमल सिंह कुशवाह, ज्ञानवती यादव, प्रमोद शंखवार, सीताराम जादौन, श्याम बाबू त्रिपाठी, संजय दोहरे, प्रेम किशोर द्विवेदी, मलिखान सिंह यादव, कुसुमलता उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed