फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Collided with a speeding loader Innocent child dies, father injured

Etawah News: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मासूम की मौत, पिता घायल

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Collided with a speeding loader 

Innocent child dies, father injured
चकरनगर। बच्चों के साथ अभिभावक गोष्ठी में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में एलकेजी के छात्र की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। बाइक पर बैठी मासूम की बहन बाल-बाल बच गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। हादसा मंगलवार की सुबह का है।
विज्ञापन


कुंदोल निवासी सुनील सिंह चौहान मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उनका बेटा वेद चौहान (6) व बेटी आराध्या उर्फ सिद्दी (10) कस्बे के सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों के विद्यालय में अभिभावक बैठक थी। सुबह सुनील दोनों बच्चों को लेकर बाइक से स्कूल जा रहे थे। गांव से बहार गल्ला गोदाम के पास मोड़ के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे मासूम वेद के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। घायल बेटे को परिजन सीएचसी राजपुर ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन 50 शैया अस्पताल बकेवर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया ताकि लोडर चालक के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सके। पुलिस ओर स्थानीय भाजपा नेताओं के समझाने परिजन राजी हुए। शाम को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले गए। चकरनगर प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि लोडर की टक्कर से छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राजावत, मण्डल अध्यक्ष शेखर चौहान, सोनू गौतम, सेंट जेवियर स्कूल के प्रबंधक फादर फ्रांसिस मीनाथीनिल, प्रधानाचार्य सिस्टर नव्या सहित समस्त स्टाप छात्र के घर पर शोक संवेदना करने व्यक्त करने पहुंचे।





सेंट जेवियर स्कूल के प्रबंधक फादर फ्रांसिस ने बताया वेद होनहार छात्र था। वह हमेशा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेता है। पढ़ने में होशियार था अभी प्रथम पुरस्कार भी जीता था। वह अभिभावक के साथ में आ रहा था उसे मेडल देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed