{"_id":"48fd4d6d99ced61b22cc3cfe4135144a","slug":"coconut-presented-to-cturmas-amar-ujala-bureau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्मास के लिए भेंट किए नारियल अमर उजाला ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्मास के लिए भेंट किए नारियल अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विनम्र सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे 15 दिवसीय भक्तामर प्रशिक्षण शिविर का भक्तामर विधान के साथ समापन हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने चतुर्मास करने के लिए नारियल भेंट किए।
विज्ञापन
शुक्रवार को भक्तामर शिविर का आचार्य श्री ने सुबह समापन कराया। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को शिविर स्थल पर विराजमान किया। पुजारियों ने जलधारा की। आचार्य श्री ने महाशांतिधारा संपन्न कराने के साथ मंत्रोच्चारण के साथ भक्तामर विधान प्रारंभ किया। इसमें 48 अर्घ्यों को श्री जी के मध्य चढ़ाया गया।
विज्ञापन
आचार्य श्री ने कहा भक्तामर का ज्ञान जीवन भर हितकारी रहेगा। अंत में साधु सेवा समिति के अध्यक्ष संजू जैन, महेश जैन रपरिया, राकेश जैन, आकाशदीप जैन, राकेश कुमार जैन, पूरन जैन, दीपे जैन सहित समाज के अन्य लोगों का आचार्य श्री का सम्मान किया।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने आचार्य श्री और उनके संघ के समक्ष इटावा में चातुर्मास करने के लिए नारियल चढ़ाते हुए निवेदन किया।
आचार्य ने किया भिंड की ओर विहार
एक पखवारे से लालपुरा स्थित जैन मंदिर में प्रवास कर रहे आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने ससंघ सहित गाजे- बाजे के साथ भिंड की ओर विहार किया। लालपुरा जैन मंदिर से सैकड़ों सधर्मी आचार्य श्री के साथ नसियां जी तक पहुंचे।
मंदिर समिति के महामंत्री आकाशदीप जैन, संजू जैन आदि ने पाद प्रछालन किया। आचार्य श्री नसियां जी मंदिर पर विश्राम करने के बाद शनिवार प्रात: 5 बजे बरही मंदिर के लिए बिहार करेंगे। इस दौरान इटावा जैन साधर्मियों के साथ भिंड जैन समाज के लोग भी उपस्थित रहे।