फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM 26 will see the city's development

सीएम 26 को देखेंगे शहर के विकास कार्य

Fri, 19 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 19 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
CM 26 will see the city's development

मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव 26 को शहर के विकास कार्य देखने आ रहे हैं। सीएम बनने के बाद वह पहली बार अपने शहर में कदम रखेंगे। पूरे दिन वह यहां रहेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के विकास का खाका तैयार करेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए प्रशासनिक अमला भी तैयारी में जुट गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री यहां पहुंचेंगे। इसके बाद वह शहर में चल रहे विकास कार्यों का   जायजा लेने के साथ लायन सफारी में हो रहे निर्माण कार्यों को देखने भी वह जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने तीन सालों में शहर का दौरा नहीं किया था। वह इटावा में सैफई और लायन सफारी तो कई बार आए लेकिन शहर में किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। इस बार उन्होंने शहर का ही कार्यक्रम बनाया है। मुख्य मंत्री बनने के बाद वह पहली बार शहर में आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के बाद शहर में फिर हटवाएंगे कब्जे
इटावा।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फिर चरमराने पर डीएम ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर रहे हैं। इसके अलावा अपनी दुकानों के सामने ठेला लगवा लेते हैं।

इससे वाहनों के आने जाने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि ईद के बाद फिर से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में तीन स्थानों पर फोर व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है।

डीएम डा. नितिन बंसल ने बताया कि नौरंगाबाद चौराहे पर बनते ही सड़क धंस गई। इसकी जांच की गई और तभी पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों पर मिट्टी और गिट्टी डालकर चलने लायक बनाने का निर्देश दिया गया है। बारिश के बाद सड़कों पर डामरीकरण कराया जाएगा।

सोनवारा बाईपास के पास सड़क बनने के बाद खराब होने की जांच कराई जा रही है। इसे बनाने के लिए प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए भेजा गया है। इससे बनने से बाहर से आने वाला वाहनों का लोड कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में पार्किंग के लिए नुमाइश चौराहे के पास, पुल के नीचे और नगर पालिका को चिह्नित किया गया।


नुमाइश और पुल के नीचे लोग राजी न होने से अब नगर पालिका के नीचे भूमिगत पार्किंग और ऊपर पालिका भवन बनवाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भरथना चौराहे के पास ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइनें भी अंडरग्राउंड की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed