{"_id":"57b7504e4f1c1b29156ec27b","slug":"cleaner-died-in-truck-trolla-collsion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसा ट्राला, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसा ट्राला, क्लीनर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बकेवर में सिक्सलेन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर गोमती पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात टायर बर्स्ट होने से एक ट्राला पीछे से ट्रक में घुस गया। हादसे में ट्राला के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गुरुवार रात करीब दो बजे सिक्सलेन हाईवे पर एक ट्रक डीजल लेने के लिए गोमती पेट्रोल पंप पंप की ओर मुड़ा। इस बीच राजस्थान के किशनगढ़ से पत्थर लादकर बिहार जा रहे सागर रोडलाइन के ट्राला का अगला टायर फट गया। इससे ट्राला असंतुलित होकर ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में ट्राला चालक जमशेद पुत्र अब्दुल निवासी भरतपुर, राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकिक्लीनर शकील पुत्र अली खान निवासी भरतपुर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक बुरी तरह ट्राला में फंसा था। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध महात्मा प्रसाद और फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बारिश के बीच किसी तरह फंसे हुए चालक को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष ने हाईवे की क्रेन बुलवाकर क्लीनर का शव निकलवाया।
विज्ञापन