{"_id":"6b047d4d9ddf47208b0f50ce","slug":"city-traffic-congestion-has-become-a-festering-problem-the-transport-system-has-gone-off-the-rails-etawah-news-c-216-1-etw1005-153620-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शहर का जाम बना नासूर, बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शहर का जाम बना नासूर, बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था
Mon, 23 Nov 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16: बस स्टैंड तिराहे पर लगा रहा भीषण जाम। संवाद
इटावा। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आए दिन लगने वाला जाम अब वाहन सवारों के लिए नासूर बन चुका है। सोमवार को एक बार फिर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी नजर आई। बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा और रोडवेज बसों की मनमानी के चलते बस स्टैंड तिराहे, गुरु तेग बहादुर पुल और माल गोदाम समेत प्रमुख चौराहों पर रुक-रुक कर घंटों भीषण जाम लगता रहा।
जिससे रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। हैरानी की बात यह रही कि इस अव्यवस्था के बीच यातायात पुलिस और ड्यूटी पर तैनात कर्मी मौके से नदारद रहे। घंटों तक जाम में फंसे रहने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-- -- --
सीन-1
व्यस्ततम बस स्टैंड तिराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन
शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड तिराहे पर सोमवार को सड़क किनारे बेतरतीब डग्गामार वाहनों के कारण सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब आधा घंटे तक वाहन रेंगते रहे, लेकिन तिराहे पर यातायात पुलिस का कोई कर्मी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सीन-2
गुरु तेग बहादुर पुल के नीचे लगा भीषण जाम
शहर के प्रमुख गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज पर सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों छोर पर आड़े-तिरछे वाहन फंसने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण पुल के नीचे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक करीब आधा घंटे तक फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
-- -- -- -- -- -- -
सीन-3
बेतरतीब खड़े वाहनों ने बढ़ाई परेशानी
माल गोदाम चौराहे पर दिनभर लगे भीषण जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्थित पार्किंग और बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए मौके पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखे।
-- -- -- -
सीन-4
ई-रिक्शे की अराजकता और अतिक्रमण से लगा जाम
नौरंगाबाद चौराहे पर दिनभर जाम के हालात रहे, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौराहे के आसपास सड़क पर खड़े आड़े-तिरछे ई-रिक्शा और अतिक्रमण के कारण यातायात रेंगता नजर आया। काफी देर तक वाहनों की कतारें लगी रहने के बावजूद मौके पर यातायात पुलिस की सक्रियता न दिखने से लोग परेशान रहे।
-- -- -- --
शहर में जाम लगने के प्रमुख कारण
रामनगर फाटक का पुल शुरू होने से लाइन पार सीधे वाहन आने से जाम बढ़ा।
शहर में निजी व रोडवेज बसों के जगह-जगह खड़े होने से जाम लगता है।
बड़े दुकानदारों के फुटपाथ पर अतिक्रमण करने से जाम की समस्या बढ़ी है।
ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा वाहनों के बेतरतीब तरीके से जगह-जगह खड़े करना।
शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के लिए बनाया गया रूट प्लान पर अमल न होना।
शहर के होटल व बड़ी इमारतों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होना।
-- -
शहर में जाम की समस्या बड़ी परेशानी है। इसके लिए यातायात प्लान नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इन सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
-बबीता सिंह, एसपी सिटी