{"_id":"620fd274ef75d9484f7951c3","slug":"ciber-crime-etawah-news-knp681342747","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से निकाले 50 हजार रुपए उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के खाते से निकाले 50 हजार रुपए उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से एटीएम का पासवर्ड हासिल कर साइबर ठगों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर युवक को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के भैसान गांव निवासी हरवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे के वह सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकले। उसी समय एटीएम बूथ पर मौजूद तीन-चार युवक अंदर आ गए। उन लोगों ने झांसा देकर उनके एडीएम का पासवर्ड हासिल कर लिया। उसके खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए।
हरवीर ने बताया उन्होंने घटना की शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक व साइबर अपराध शाखा में की है। थाना प्रभारी ने बताया कि हरवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही साइबर ठगों को ढूंढ लिया जाएगा।