फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Centre's achievements celebrated

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

Thu, 07 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 07 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Centre's achievements celebrated
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता मनीष यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। मंडल स्तर पर कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान कर सहयोग राशि समर्पित की गई। इटावा में अग्रवाल धर्मशाला रामगंज में भाजपा का समर्पण दिवस  मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी राम कुमार चौधरी, नगर संयोजक एवं सभासद शरद वाजपेयी एवं जसवंत सिंह वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन



इस अवसर पर राम कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के बहुत सारे कार्य कराए हैं।  भिंड इटावा-बटेश्वर रेलवे लाइन की शुरूआत एक बड़ी उपलब्धि है ।  हाई स्पीड ट्रेन का संचालन भी मोदी सरकार ने शुरू किया है। नगर संयोजक एवं सभासद शरद वाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार का मतलब ही है देश में उपलब्धियां देना। जसवंत सिंह वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, अरविंद दीक्षित, शिवरतन तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशांत दीक्षित ने किया।
विज्ञापन



बसरेहर प्रथम मंडल में भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की पंच निष्ठाओं पर आधारित स्थापना की गयी।  इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग सात हजार रुपये समर्पित किए। अध्यक्षता अरूणेश दीक्षित ने एवं संचालन इंद्रेश दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान मनीष यादव पतरे, अनिल राजपूत, गोविंद दुबे, आनंद तिवारी, ओम चौधरी, गिरजा शंकर दुबे मौजूद रहे। बकेवर में जयवीर सिंह भदौरिया, गोपाल मोहन शर्मा, अरुण त्रिपाठी, अनुरूद्ध शर्मा, अशो दीक्षित, सोमेश अवस्थी, रामू मिश्रा, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने लगभग 20000 रुपये राशि समर्पित की। जसवंतनगर  कस्बे में दादा शिव कुमार शिशु मंदिर बिलैया मठ पर जसवंतनगर देहात व नगर मंडल ने संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समर्पण रूप में मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुय बरिष्ठ भाजपा नेता डा राजवहादुर यादव ने कहा कि भाजपा देश के सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।  इस दौरान दलबीर सिंह, बीरेन्द्र सिंह शाक्य, गोविंद शर्मा, यदुबीर सिंह यादव, अजीत माथुर, राजेन्द्र सिंह चौहान, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, लज्जा राम प्रजापति, सुग्रीव सिंह धाकरे, महेश गुप्ता, शिवाकांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed